रिपोर्ट रवि गोस्वामी सरगुजा,
सरगुजा/ सीतापुर – अंजुमन कमेटी टोको पारा तेलाईधार के द्वारा इस्लामी कैलेंडर के पहले महिने मुहर्रम की 10 तारीख को हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की सहादत की याद में मोहर्रम गमगीन माहौल में मनाया गया, अंजुमन कमेटी टोको पारा,तेलाईधार के नेतृत्व में टोको पारा एवं तेलाईधार मस्जिदों से जुलूस निकालकर कर्बला मैदान में लाया गया,”या हुसैन” की सदाओं के बीच हजारों अकीदतमंद जुलूस के दौरान जगह जगह सबील लगा कर शरबत पानी पिलाया गया, और लंगर चलाया गया, सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह एवं पुलिस बल तैनात रहा,शाम 6 बजे कर्बला पहुंचकर ताजिया जुलूस संपन्न किया गया,अंजुमन कमेटी के सदर ने बताया कि इमाम हुसैन ने कर्बला में जुलुम के खिलाफ कुर्बानी देकर इंसानियत का पैगाम दिया, और कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।










