CG NEWS मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 मजदूरों की मौत 5 गंभीर घायल

CG today news कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कलगांव में मनरेगा योजना के तहत चल रहे तालाब निर्माण कार्य के दौरान बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय कार्यस्थल पर लगभग 70 से 80 ग्रामीण मजदूरी कार्य में लगे हुए थे। सुबह अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कई मजदूर घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रशासन की मदद से घायलों को अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment