Mobile Battery Blast Tragedy मोबाइल बैटरी फटने से 1 वर्षीय मासूम की मौत, खेल-खेल में हुआ दर्दनाक हादसा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हापुर में मोबाइल की खराब बैटरी फटने से एक वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेलते-खेलते घर ले आया खराब बैटरीजानकारी के अनुसार, ग्राम ब्रम्हापुर निवासी महेंद्र सिंह नेताम अपने परिवार के साथ रहता है। 31 मई की सुबह वह ट्रैक्टर लेकर काम पर चला गया था। घर पर उसकी पत्नी घरेलू कामकाज में व्यस्त थी, जबकि तीनों बच्चे आपस में खेल रहे थे।इसी दौरान 1 वर्षीय आदित्य सिंह नेताम अपने बड़े भाई और बहन के साथ खेलते हुए घर के बाहर बाड़ी की ओर पहुंच गया। वहां पड़े कूड़े-कचरे में उसे एक खराब मोबाइल बैटरी मिली, जिसे वह खेल-खेल में घर ले आया।

जलती आग में डाल दी बैटरी, हुआ जोरदार धमाकाबताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे बच्चों की मां पानी भरने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान बच्चे घर के पास खेल रहे थे और वहां आग भी जल रही थी। खेलते-खेलते बच्चों ने खराब मोबाइल बैटरी को आग में डाल दिया।कुछ ही क्षण बाद बैटरी में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पास में मौजूद 1 वर्षीय आदित्य उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।चेहरे और शरीर पर आई गंभीर चोटेंविस्फोट में मासूम के चेहरे, सीने, पेट और हाथों पर गंभीर चोटें आईं।

परिजन तुरंत उसे प्रेमनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।गांव में मातम, जांच में जुटी पुलिसमासूम की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इस दर्दनाक हादसे की चर्चा कर रहे हैं।पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह हादसा लापरवाही और बच्चों द्वारा खेल-खेल में बैटरी को आग में डालने के कारण होना बताया जा रहा है।सावधानी जरूरीविशेषज्ञों का कहना है कि खराब मोबाइल बैटरी, पावर बैंक या अन्य इलेक्ट्रॉनिक बैटरियों को खुले में या बच्चों की पहुंच में नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसी बैटरियां अत्यधिक गर्मी या आग के संपर्क में आने पर विस्फोट का कारण बन सकती हैं।यह हादसा एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment